{"_id":"5b031b7f4f1c1b1a5e8b61ec","slug":"21526930303-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ई ने कसे पूर्ति निरीक्षकों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ई ने कसे पूर्ति निरीक्षकों के पेंच
Updated Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आधार फीडिंग को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों को 30 मई तक 90 प्रतिशत आधार कार्ड फीड कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वाधिक प्रॉक्सी वितरण करने वाली दो दुकानों के राशन वितरण की जांच कराने के आदेश भी जारी किए है।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन का मुख्य जोर आधार फीडिंग पर रहा। उन्होंने कहा कि 30 मई तक 90 प्रतिशत आधार कार्ड फीडिंग हो जाने चाहिए। उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए कि अपात्र राशन कार्डों को चिह्नित कर उन्हें डिलीट करा दिया जाए। एडीएम ई ने कहा कि बिना आधार वाली यूनिटों को चिह्नित कर उन्हें भी डिलीट कराया जाए। आधार फीडिंग कराने में रूचि नहीं लेने वाले राशन डिपो पर शिकंजा कसते हुए उन्होंने कहा कि सबसे कम आधार फीडिंग वाली दुकानों की जांच कराई जाए। जिन राशन डिपो ने सबसे अधिक राशन का प्रॉक्सी वितरण किया है, उनकी जांच कराई जाए। जांच का दायरा कम से कम तीन महीने का राशन वितरण होना चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र, एआरओ प्रतिभा शर्मा, पूर्ति निरीक्षक हृदेश, नेहा, दिनेश, मदनपाल सिंह आदि रहे।