{"_id":"5af48c5c4f1c1b61098b8fdd","slug":"21525976156-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरभराकर गिरा मकान, परिवार बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरभराकर गिरा मकान, परिवार बचा
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरभराकर गिरा मकान, परिवार बचा
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव बरथाकायस्थ निवासी सुभान का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। सुभान का परिवार तो सकुशल बच गया, लेकिन घर में रखा सामान छत की मिट्टी के नीचे दब कर खराब हो गया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे गांव बरथाकायस्थ निवासी सुभान अपने परिवार के साथ मकान के बाहर सो रहा था। अचानक मकान की छत का गाटर टूट गया तथा छत की लकडियां तथा ईटें नीचे गिर गई। छत का मलबा नीचे गिरने से पलंग, संदूक, कुर्सी, मेज, खाने पीने का सामान तथा कपडे़ आदि नीचे दबकर खराब हो गए। सुभान के अनुसार छत गिरने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सुभान ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।