{"_id":"5ae0d3ba4f1c1b58098b668a","slug":"21524683706-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आएंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी
सहारनपुर। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेकेंटश्वर लू बृहस्पतिवार को सहारनपुर आकर कैराना लोकसभा के उप चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह अधिकारियों की बैठक के साथ सियासी दलों के प्रतिनिधियों से बात करेंगे।
अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन) और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसके दुबे के अनुसार कैराना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी वृहस्पतिवार को सहारनपुर पहुंचेंगे। वे दोपहर बारह बजे से लेकर सायं छह बजे तक सर्किट हाउस में रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी यहां जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पंलिस अधीक्षक, सहायक रिटर्निंग आफिसर तथा निर्वाचन संबंधी अन्य नोडल अधिकारियों के साथ दोपहर ढाई बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक बैठक करेंगे। इसके बाद साढ़े तीन बजे से लेकर चार बजे तक वह सियासी दलों के प्रतिनिधियों से बात करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक, एनएसएस, स्काउट गाइड और प्रधानाचार्यों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलने के बाद साढ़े पांच बजे मीडिया से बातचीत करेंगे।