{"_id":"5ad0fde14f1c1b62098b4657","slug":"21523645921-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के मनाया गया श्री जी रथ यात्रा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के मनाया गया श्री जी रथ यात्रा महोत्सव
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। गांव टिकरौल में जैन समाज द्वारा धूमधाम से श्रीजी रथ यात्रा महोत्सव मनाया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित किया।
टिकरौल गांव में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बैंड बाजों व विभिन्न झांकियों के साथ वार्षिक रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में दूर दराज से जैन समाज के हजारों श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ अर्जित किया। श्री दिगंबर जैन मंदिर जी से शुरू हुई रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुति पर जमकर नृत्य किया। समाज के लोगों द्वारा कूपन काटकर लकी ड्रा निकाला गया, जिनमें से विजेता लोगों को रथ पर सवार होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीजी का कूपन सहारनपुर निवासी प्रदीप कुमार जैन का निकला और उन्हें श्रीजी की प्रतिमा को लेकर रथ पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नानौता निवासी नितिन जैन बांए इंद्र बने, नानौता निवासी प्राक्षुक जैन को दांए इंद्र बनने का अवसर प्राप्त हुआ। सहारनपुर निवासी अक्षय जैन खजांची एवं तीतरो निवासी विनोद कुमार जैन सारथी बने। बैंड बाजों और विभिन्न झांकियों के साथ रथ यात्रा गांव की गलियों से होती हुई निशी जी पर पहुंची। यात्रा में शामिल झांकियां, विशाल रथ, भजन मंडली आदि विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। अंत में रथ यात्रा लौटते हुए जैन मंदिर जी पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। यात्रा में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए। इस दौरान आशीष जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, संदीप जैन, छोटन लाल जैन, अंकुर जैन, रोबिन जैन, हिमांशु जैन, संजय जैन, जिनेंद्र जैन, शुभम जैन, प्रदीप जैन, स्नेह जैन, दीप्ती जैन, पूजा जैन, रीतू जैन, सचिन जैन, मंजू जैन, नेहा जैन, विशाल जैन, सुभाष जैन आदि रहे।