{"_id":"5ace5bd64f1c1b523e8b4b59","slug":"21523473366-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक शशिबाला का आरोप, निगम के एमडी ने नहीं उठाया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक शशिबाला का आरोप, निगम के एमडी ने नहीं उठाया फोन
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में करंट लगने से दो युवकों की मौत होने की सूचना पर देवबंद पहुंची भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने आरोप लगाया कि जब घटना को लेकर उन्होंने मेरठ में निगम के एमडी से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली से विशेष सचिव और सचिव को अवगत कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
बुधवार को देवबंद पहुंची भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने जाम स्थल पर गुस्साए लोगों से शांत रहने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर पश्चिमांचल के एमडी से वार्ता करने के लिए फोन मिलाया तो उनका आरोप है कि एमडी ने फोन ही रिसीव नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने निगम के चेयरमैन आलोक कुमार से वार्ता कर स्थानीय निगम अधिकारियों की कार्यशैली के संबंध में बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते दो युवकों की मौत होने के संबंध में उन्होंने विशेष सचिव अमित कुमार और सचिव से फोन पर वार्ता की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
जर्जर तार बदले जाते तो नहीं बुझते दो घरों के चिराग : सतेंद्र
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा व बसपा नेता अय्यूब बेग ने बुधवार को हुए हादसे में दो युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उनका कहना है यदि निगम अधिकारी लापरवाही छोड़ जर्जर तारों को पहले ही बदलवा देते तो दो घरों के चिराग नहीं बुझते। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में वह मृतक परिवारजनों के साथ हैं।
विज्ञापन
पालिका की लापरवाही: तीन दिनों से नहीं आ रहा टोंटियों में पानी
देवबंद। कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री अफजाल कुरैशी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते पिछले तीन दिनों से टोंटियों में पानी न आने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पालिका ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके चलते लोगों को सड़कों पर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और पालिकाध्यक्ष से समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।