{"_id":"5acbbe5b4f1c1b5d6b8b4aac","slug":"21523301979-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : सुनील
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर के समक्ष ब्लाक क्षेत्र में ग्राम प्रधानों ने अपने समस्या को जोरदार ढंग से उठाया। ग्राम प्रधानों का कहना था कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए, जांच के नाम पर उनका उत्पीड़न न किया जाए व ग्राम पंचायत को जीएसटी से बाहर किया जाए। इस मौके पर सुनील लाठर ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।
यहां खंड विकास कार्यालय पर स्थित सभागार में आयोजित रामपुर ब्लाक के ग्राम प्रधानों की बैठक में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर, जिलाध्यक्ष सतवीर यादव ,जिला महासचिव संदीप प्रधान, चरण सिंह प्रधान नानौता का ग्राम प्रधानों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान मांगेराम सिंह, सतीश प्रधान, नकुल चौधरी, अशोक प्रधान, डा. ब्रजपाल सिंह, कुलदीप प्रधान, राजेन्द्र प्रधान आदि ने मानदेय बढ़ाए जाने, जांच के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न न करने, ग्राम प्रधान की समस्याओं को अधिकारियों द्वारा न सुनना, ग्राम पंचायत को जीएसटी के दायरे से बाहर किए जाने आदि मांगों को पदाधिकारियों के समक्ष रखकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को भरोसा दिलाया कि ग्राम प्रधान का किसी भी सूरत में उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और सभी समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रधान डा. ब्रजपाल सिंह ने की। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष श्याम सिंह, तरसपाल प्रधान, मेघराज प्रधान, यतेन्द्र प्रधान, यासीन, जसबीर चौधरी, मनोज प्रधान, कोशर प्रधान, अफजाल आदि प्रधान मौजूद रहे।