{"_id":"5ab1574b4f1c1bae758b68da","slug":"21521571659-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक नहर से पानी की मांग को लेकर किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक नहर से पानी की मांग को लेकर किसानों ने दिया धरना
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंक नहर से पानी की मांग को लेकर किसानों ने दिया धरना
बड़गांव (सहारनपुर)। लिंक नहर से पानी की मांग को लेकर एक बार फिर किसान धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा पानी की मांग करने पर भी सत्तासीन नेता झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। किसानों ने पानी की मांग पूरी नहीं होने पर कैराना उप लोक सभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
पिछले काफी समय से चली आ रही लिंक नहर से पानी की मांग को लेकर एक बार फिर मंगलवार को गांव मौरा में किसान एक दिवसीय धरने पर बैठ गये। किसानों ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले पानी देने का वादा करके पार्टी के सत्ताधारी नेता आंदोलन करने पर किसानों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। किसानों ने 15 दिनों में पानी की मांग पूरी न होने पर कैराना लोकसभा पर उप चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। धरने पर पानी की मांग को लेकर महापंचायत की रणनीति की तैयारी के लिये आठ सदस्यीय टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। धरने पर विनोद प्रधान मौरा, अरविंद त्यागी, बिजेंद्र राणा, कर्मवीर, सतपाल सिंह, देवीसिंह, देवेंद्र राणा, प्रमोद कुमार, राकेश त्यागी, नवीन कुमार, दिलबाग, नेत्रपाल मौजूद रहे।