फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जीता

ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जीता

Wed, 21 Mar 2018 12:23 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जीता
देवबंद (सहारनपुर)। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के मैदान पर चल रहा ग्लोबल क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी और विश्वामित्र इंटरनेशनल कॉलेज के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

विश्वामित्र इंटरनेशनल कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 140 रन बनाकर ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी को जीत के लिए 141 रनों का लक्ष्य दिया। खिलाड़ी नवीन ने 31 और अश्वनी ने 29 रनों का योगदान दिया। ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी से शानदार बल्लेबाजी करते हुए शाहबान और अजीम ने 3-3 विकेट झटके। इसके जवाब में ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने उक्त लक्ष्य को निर्धारित ओवर में प्राप्त कर जीत हासिल की। अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए बल्लेबाज शाहबाज ने 74 रनों का योगदान दिया। इस प्रकार ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शाहबान व मैन ऑफ द सीरिज मुन्नवर हसन को घोषित किया गया। बेस्ट विकेट कीपर का खिताब अब्दुल रहमान को दिया गया। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन साद सिद्दीकी और उप चेयरमैन अहमद सिद्दीकी ने विजेता व उपविजेता टीम को खिताब से नवाजा। इस मौके पर यूसुफ, गौरव, अजमल खान, फैजान, नाहिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed