{"_id":"5a9d8ddf4f1c1b5e6e8b8ae1","slug":"21520274911-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बेवजह परेशान कर रहे विद्युत अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बेवजह परेशान कर रहे विद्युत अधिकारी
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को बेवजह परेशान कर रहे विद्युत अधिकारी
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू अंबावत की बैठक में किसानों को गन्ना भुगतान नही होने पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी और किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। साथ ही विद्युत निगम पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सोमवार को गांव बंदाहेड़ी स्थित चौधरी नरेशपाल के घेर में आहूत बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार मिल मालिकों के साथ सांठगांठ कर किसान विरोधी काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपये का ऋण माफ करने की घोषणा को भी हवा-हवाई बताया। बैठक में विद्युत निगम पर भी किसानों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए समस्याओं का समाधान नही होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। मास्टर शेषराज, राहुल, सोनू, यतेंद्र, संदीप, प्रवीण, वेदपाल, साहब सिंह आदि रहे।