{"_id":"5a9451874f1c1b462c8ba482","slug":"21519669639-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग को लेकर दिया धरना
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धरना दिया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग की।
भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि सपा सरकार ने पिलखनी स्थित कांशीराम मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं देने के बजाए मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया, जिसका भाजपा तभी से विरोध करती आ रही है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज नाम शेखुल हिंद मौलाना मोहम्मद हसन से हटाकर कांशीराम मेडिकल कॉलेज किए जाने की मांग की। डा. अशोक, डा. मामचंद लांबा, महावीर सिंह, सुमन शर्मा, सपना ठाकुर, बलजीत सिंह, प्रवीण राठौर, राजकुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।