{"_id":"5a9451834f1c1bbd218b54c9","slug":"21519669635-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ था लूट का शिकार उतराखंड का कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ था लूट का शिकार उतराखंड का कारोबारी
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कही हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ तो नहीं था कारोबारी
सहारनपुर। शनिवार को नगर के लोहानी सराय में हरियाणा के यमुनानगर निवासी प्लाईवुड कारोबारी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस कारोबारी द्वारा दी जा रही जानकारी पर संदेह जता रही है। प्लाईवुड कारोबारी के हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताते हुए पुलिस का मानना है कि लूटी गई धनराशि दो लाख रुपये से काफी ज्यादा थी।
सहारनपुर के भीड़भाड़ वाले लोहानी सराय बाजार में दिन दहाड़े बदमाश हरियाणा के यमुना नगर निवासी प्लाईवुड कारोबारी शैलेश गिरी को गोली मारकर उनका नोटों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए थे। घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस बदमाशों को पकड़ पाने में अभी तक कामयाब नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार अभी तक प्लाईवुड कारोबारी लूट के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाया है। कारोबारी के अनुसार वह पहली बार ही सहारनपुर में आया और एक सराफ से अपनी बेटी की शादी के लिए आभूषण खरीदने के लिए गया था। लेकिन जीएसटी लगाने को लेकर बात नहीं बन सकी तो वह लौटने लगा। रास्ते में उसके साथ हादसा हो गया। जबकि पुलिस का मानना है कि शैलेश पहले भी कई बार सहारनपुर आ चुका है और लगातार कुछ चुनिंदा लोगों से मिलता रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लूट की घटना का शिकार हवाला कारोबार से भी जुड़ा हो सकता है। लूट की धनराशि को लेकर भी पुलिस संदेह में है। लूट की धनराशि इससे कहीं अधिक बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि शैलेश हवाला के तहत पैसा लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि व्यापारी के हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है और इस नजरिए से पुलिस जांच भी कर रही है। हालांकि कारोबारी शैलेश द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही है। लेकिन मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।