फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़कों पर अवैध कब्जों की भरमार

सड़कों पर अवैध कब्जों की भरमार

Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर अवैध कब्जों की भरमार
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में शामिल सहारनपुर का अस्थाई अतिक्रमण ने हाल खराब कर दिया है। आलम यह है कि बाजारों में दुकानदारों द्वारा कई-कई फिट तक रोजाना दुकानों के बाहर सामान लगा दिया जाता है। इस अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वाले लोगों के लिए सड़क पर जगह तक नही बचती है।
विज्ञापन

महानगर में सड़क पर स्थाई व अस्थाई कब्जों की भरमार है। मुख्य बाजारों की हालत पूरी तरह खराब हो चुकी है। सड़कों पर सबसे ज्यादा कब्जा दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है, जो रोजाना दुकानों के बाहर कई-कई फिट तक सामान लगाकर कब्जा कर लेते हैं। इसके अलावा वाहन और ठेली वाले भी खडे़ हो जाते हैं। शहर के प्रमुख चौक घंटाघर से जाने वाले पांच मार्गों पर स्थिति भयावह बनी हुई है। अंबाला रोड पर हाल ज्यादा खराब है। फुटपाथ पूरी तरह खत्म हो चुकी है। यही हाल रेलवे रोड, कोर्ट रोड, देहरादून रोड, नेहरू मार्केट मार्ग का भी है, जहां पैदल चलने वाले लोगों के लिए सड़क पर जगह तक नहीं बचती है। इसी तरह प्रताप मार्केट, चकराता मार्ग, बाजोरिया रोड, दिल्ली रोड, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार सहित अन्य बाजारों में भी जगह-जगह कब्जे हैं। दुकानें बंद होने के बाद रात के समय शहर की सड़कें काफी चौड़ी नजर आती है। क्योंकि, उस समय अस्थाई अतिक्रमण हटा होता है।
विज्ञापन

अतिक्रमण की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था रोजाना ठप रहती है। कई इलाकों में जाम लगा रहता है। यह हाल तब है जब सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल है। इसके बावजूद अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की तैैयारी की जा रही है। स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को पूरी तरह हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed