फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खुशहाल ने जीता मिस्टर अर्जुन श्री ऑफ यूपी का खिताब

खुशहाल ने जीता मिस्टर अर्जुन श्री ऑफ यूपी का खिताब

Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खुशहाल ने जीता मिस्टर अर्जुन श्री ऑफ यूपी का खिताब
सहारनपुर। अलीगढ़ में नौ फरवरी को आयोजित मिस्टर अर्जुनश्री ऑफ यूपी क्लासिकल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के बॉडी बिल्डर मोहम्मद खुशहाल उर्फ मोहम्मद दानिश ने पहला स्थान हासिल करते हुए मिस्टर अर्जुनश्री ऑफ यूपी का खिताब अपने नाम किया। इससे जनपद के शरीर शिल्पियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सहारनपुर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव डंग ने बताया कि मोहम्मद खुशहाल ने पिछले महीने सात जनवरी को जोधपुर में हुई जूनियर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतयोगिता में भी 80 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अलीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के सैकड़ों शरीर शिल्पियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 15 शरीर शिल्पियों ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत नगद इनाम और ट्रॉफियां प्राप्त कीं। इन 15 खिलाड़ियों में सहारनपुर के अलीम गौर और शेखर माहेश्वरी भी शामिल हैं। साथ ही दिव्यांग शरीर शिल्पियों के बीच हुई प्रतियोगिता में सहारनपुर के ही भोला गिहार ने भी पहला स्थान प्राप्त किया। रविवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव डंग, महासचिव मुराद अली, शाहनवाज खान, डिंपल ठाकुर, विशाल वर्मा, परवेज आलम, जावेद आदि ने सहारनपुर का नाम रोशन करने वाले शरीर शिल्पियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


राज्य प्रतियोगिता के लिए जूडो टीम गठित
फोटो समाचार
सहारनपुर। राज्य स्तरीय समन्वय जूडो प्रतियोगिता 16 से 18 फरवरी तक कानपुर में होगी। इसके लिए मंडलीय टीम का गठन रविवार को चयन ट्रायल के आधार पर कर लिया गया। चयन ट्रायल में तीनों जनपदों के 40 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी स्पर्धा के बीच बालिकाओं में अवनी राणा, रीतिका, आशी, अंजली गंगोलिया, साक्षी, तनष्वी चौधरी, प्रीति चयन कराने में सफल रहीं। बालकों में रोहन, हार्दिक शर्मा, सायनपाल, आर्यन कुमार, आदित्य कुमार, विनय सैनी, शिव प्रताप, आरव तोमर, यश गौड़, पुष्पित कांबोज का चयन हुआ। चयनकर्ताओं में प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, राजी शर्मा, श्वेतांक चौहान, यशिका कांबोज, वरुण भारद्वाज रहे। ट्रायल दीपक गुप्ता और उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed