{"_id":"5a74a8214f1c1b0a7b8b4ae8","slug":"21517594657-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की शुगर मिलों ने की 52 लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की शुगर मिलों ने की 52 लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद की शुगर मिलों ने इस बार गत सीजन के अपेक्षा अब तक 52 लाख क्विंटल अधिक गन्ने की पेराई की है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दो फरवरी तक 239 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है, जो गत सीजन की तुलना में 52 लाख क्विंटल अधिक है।
शुक्रवार को डीसीओ ने बताया कि इस सत्र में अब तक गन्ना मूल्य भुगतान 480 करोड़ का हो चुका है जो गत पेराई सत्र के सापेक्ष 143 करोड़ अधिक है। जनपद की चीनी मिल गांगनौली, सरसावा और नानौता गन्ना भुगतान में पीछे चल रही हैं, जिन्हें लगातार निर्देश और नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले की मिलों के औसत चीनी परता में भी गत वर्ष की अपेक्षा 0.73 प्रतिशत सुधार हुआ है । डीसीओ ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना पेराई 450 लाख कुंतल होने की उम्मीद है।