{"_id":"5a70c1594f1c1b93268b75e0","slug":"21517338969-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में चयन के बावजूद शहर में मची गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में चयन के बावजूद शहर में मची गंदगी
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना में चयन के बाद नगर निगम शांत बैठ गया है। आलम यह है कि शहर में चौतरफा गंदगी के ढेर लगे हैं, जिनकी वजह से आमजन को परेशानी हो ही है। यह स्थिति तब है, जबकि सहारनपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण भी चल रहा है।
पिछले तीन साल से स्मार्ट सिटी में चयन के लिए नगर निगम प्रयासरत रहा। तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कोशिश की जाती रही। मगर चयन के एकदम बाद नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सफाई व्यवस्था को लेकर नरम पड़ गया है। शहर में सफाई तो हो रही है, मगर कचरे का उठान समय से नहीं हो पा रहा है। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को शहर का लाइव किया। दोपहर एक बजे तक अनेक जगहों पर कचरे के ढेर लगे नजर आए। कोर्ट रोड पर कचहेरी पुल के नीचे कचरे का बड़ा ढेर लगा मिला। पांवधोई नदी के किनारे पुल दालमंडी, पुल चौकी सराय, पुल खुमरान के नजदीक कचरे के ढेर नजर आए। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीताराम का कहना है कि उनकी टीमें लगातार कचरे का उठान कर रही हैं। कचरे का उठान दोपहर दो बजे तक होता है। मगर आम जन को भी स्वच्छता को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।