{"_id":"5a70c0984f1c1b9f268b74db","slug":"21517338776-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। खनन से लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सोमवार की देर रात गांव छापुर निवासी बीस वर्षीय अंकुश पुत्र नाथीराम अपनी बाइक पर नकुड़ से अपने गांव जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह नयागांव के समीप पहुंचा तो खनन से लदे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अंकुश के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को कोतवाली ले आई, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक अंकुश नकुड़ कस्बे में एक गारमेंट्स की दुकान पर काम करता था। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, शाम को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक अंकुश का शव गांव पहुंचा तो गांव में मातम पसर गया।