फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवक का शव मिलने से सनसनी

युवक का शव मिलने से सनसनी

Mon, 01 Jan 2018 11:55 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
युवक का शव मिलने से सनसनी
सहारनपुर। कांशीराम कॉलोनी के नजदीक युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। आशंका जताई जा रही कि ठंड लगने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि कांशीराम कॉलोनी के तालाब के पास पेड़ के नीचे एक 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक दो-तीन दिन से तालाब के आसपास ही घूम रहा था। रविवार की शाम उसे तालाब के अंदर पानी में उतरे हुए भी देखा गया था। मृतक की शिनाख्त तेजपाल पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी जाफरनवाज सिटी कोतवाली के रूप में हुई। सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक का शरीर पूरी तरह अकड़ा हुआ था। पुलिस मान रही कि तालाब में भीगने के बाद युवक पेड़ के नीचे बैठ गया और ठंड लगने से उसकी मौत हुई है। युवक नशा करने का भी आदी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed