{"_id":"5a3570de4f1c1bc1678c1f29","slug":"21513451742-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा
सहारनपुर। शीत लहर के बीच 54वें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि हम मौसम और धमकियों से डरने नहीं वाले नहीं है। मांगे पूरी ना होने तक आंदोलन पर डटे रहेंगे। हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर चल रहे धरने के दौरान जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरनास्थल पर जुटने का आह्वान किया। जिला मंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि हम किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यवाहक अध्यक्ष सुधा धीमान ने भी अपने विचार रखे। धरनास्थल पर आम आदमी पार्टी की महिला जोन की संयोजक छवि यादव, जिला अध्यक्ष सुषमा ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अर्चना शर्मा, सुनीता शर्मा, रीता चौधरी, रमा शर्मा, आरती सैनी, सुलक्षणा, ऊषा रानी, जीवनी, प्रतिभा त्यागी, मुनेश देवी, कमला शर्मा, रोशन देेवी आदि मौजूद रहीं।