{"_id":"5a2edc604f1c1ba12d8b8088","slug":"21513020512-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहस ही मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार: सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहस ही मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार: सीओ
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को कानून और महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में हौसला बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्र, बीपी सिंह, सुरेंद्र चौहान, प्रधानाचार्या सिस्टर एलसी व सिस्टर आईवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्र ने कहा कि यदि कोई गंभीर स्थिति आती है तो हौसले के साथ सामने वाले को जवाब दें, क्योंकि साहस ही मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार होता है। पुलिस अधीक्षक यातायात बी. पी. सिंह ने महिला पावर लाइन 1090 की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त डायल 100 पर भी कोई महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया का संभलकर इस्तेमाल करें। फेसबुक या व्हाट्सएप पर दोस्ती करने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। अपना पासवर्ड किसी को साझा न करें।
कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों ने स्वागत गीत से की। इस दौरान बच्चों ने ‘बेखौफ आजाद जीना है’ गीत प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। डायल 100 के कांस्टेबल आदेश कुमार ने वीडियो के माध्यम से महिला सुरक्षा के टिप्स बताए और पुलिस महानिदेशक का संदेश भी दिखाया। इस अवसर पर संदीप त्यागी, बरखा माथुर, पीडी जौली, प्रीति गर्ग, रुबिका नेगी आदि मौजूद रहीं।