{"_id":"5a2edc3f4f1c1bb6678c142b","slug":"21513020479-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर टूटी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर टूटी नींद
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण पर टूटी प्राधिकरण की नींद
सहारनपुर। कमिश्नर आवास के पास चल रहे अवैध निर्माण और दिल्ली रोड ही स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में हुए अवैध कमर्शियल निर्माण को लेकर विकास प्राधिकरण की नींद टूटी है। वीसी के निर्देश पर अभियंता ने अवैध निर्माणों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। वीसी ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की बात कही है।
दिल्ली रोड स्थित कमिश्नर आवास की बगल में हुए कमर्शियल बिल्डिंग के निर्माण में करीब 12 फीसदी हिस्सा अवैध है यानी सरकारी जमीन पर बना है। करीब एक वर्ष पहले विकास प्राधिकरण की टीम ने बिल्डिंग के कुछ हिस्से को खुर्दबुर्द किया था। मगर बिल्डिंग स्वामी ने अवैध निर्माण को खुद ही हटा लेने की बात कही थी। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई नहीं की थी। अब करीब एक साल बाद बिल्डिंग स्वामी ने खुर्द-बुर्द किए गए हिस्से को दुरुस्त कराकर रंगाई-पुुताई शुरू की हुई है। वीसी मनोज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को अभियंता केे मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा, जिसके बाद अभियंता मौके पर पहुंचा। इसके अलावा पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में भी एंट्री करते ही कमर्शियल बिल्डिंग के ऊपर अवैध रूप से होटल बना दिया गया है। वीसी ने इसकी भी जांच शुरू करा दी है। सोमवार को अभियंता ने मौके पर जाकर होटल का भी जायजा लिया। वीसी मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में यदि दोनों निर्माण अवैध पाए जाते हैं तो उन्हें ध्वस्त कराया जाएगा। किसी को भी अवैध निर्माण की इजाजत नहीं दी जा सकती है।