{"_id":"5a19b8284f1c1bc8678bdc8b","slug":"21511634984-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय टीम का चयन
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यस्तर पर मंडलीय क्रिकेट
टीम में तुषार पुंडीर चयनित
देवबंद। शिक्षक नगर निवासी ठाकुर वीरेंद्र सिंह पुंडीर के पौत्र तुषार पुंडीर का राज्य स्तरीय पर प्रतिभाग करने के लिए मंडलीय क्रिकेट टीम के लिए चयन किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह और भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि गांव और छोटे नगरों में असंख्य युवा प्रतिभा छुपी हुई है। बशर्ते उन्हें खोजकर तलाशा जाना चाहिए। उन्होंने तुषार को प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने युवा शक्ति से देश की दिशा और दशा बदलने में भूमिका निभाने का आह्वान किया है। वीरेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि तुषार शुरू से ही शिक्षा और खेल दोनों स्तर पर ही प्रतिभाशाली रहा है। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में कानपुर में आयोजित की जाएगी। मंडलीय टीम के चयन के लिए सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले के खिलाड़ी रहेंगे। स्टेडियम कोच अब्दुल अहमद, प्रीति, डा. तनवीर अहमद और लतीफुर्रहमान ने उत्कृष्ट टीम का गठन किया गया है। संगीता पुंडीर, महेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, बलराम सिंह, रवि कुमार, राधेश्याम सिंह, विशाल राणा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।