{"_id":"5a15c7724f1c1b6e468b5c5a","slug":"21511376754-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में करें राष्ट्रीयता की भावना का समावेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में करें राष्ट्रीयता की भावना का समावेश
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्र उदय जन जागरण मोटर साइकिल यात्रा का बुधवार को क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में समापन हो गया।
समापन समारोह में विभाग प्रचारक प्रीतम सिंह ने कहा कि संघ कार्यकर्ता युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयता की भावना का समावेश करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्र उदय जन जागरण मोटर साइकिल यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र उदय के लिये संपर्क अभियान चलाना है। इस अभियान के तहत मेरठ में होने वाले 25 फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। यात्रा में शामिल स्वयं सेवकों ने 75 गांवों का भ्रमण करते हुए ज्यादा से ज्यादा भागेदारी करने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड संचालक अशोक, पंकज, महिपाल, अर्जुन सिंह, अनुज कुमार, संजय कांबोज, अंकुश, अंकित, नितिन आदि मौजूद रहे।