{"_id":"5a088ff94f1c1b8d698bafeb","slug":"21510510585-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज साफ होगी नगर निकाय चुनावों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज साफ होगी नगर निकाय चुनावों की तस्वीर
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नामांकन पत्र वापसी के बाद आज नगर निगम चुनावों में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। नामांकन पत्र जांच होने के बाद नगर निगम में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को होने वाली नाम वापसी को लेकर राजनीतिक प्रेक्षकों की निगाह सबसे अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों पर लगी हैं। सुल्तानपुर चिलकाना में भी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव में डटे हैं। वहां भी सोमवार को ही स्थिति स्पष्ट होगी।
नगर निगम चुनावों में आज प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद ही मेयर और पार्षद पदों पर होने वाली चुनावी की तस्वीर साफ होगी। राजनीतिक प्रेक्षकों की निगाह सोमवार को होने वाली नाम वापसी पर लगी हैं। जानकारों का मानना है कि कुछ निर्दलीय प्रत्याशी किसी के किसी के समर्थन में अपना नाम वापस ले सकते हैं। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के 6 प्रत्याशी राजनीतिक दलों से चुनावी मैदान में हैं। जबकि 8 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राजनीतिक दलों में कांग्रेस, भाजपा, सपा, भाजपा, आप और भाकपा के उम्मीदवार मेयर पद पर दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि सभी राजनीतिक दलों में आपसी खींचतान भी चुनाव में प्रत्याशियों के समीकरण बिगाड़ सकती हैं। नगर निगम के 70 वार्डों में भी करीब 733 पार्षद पद पर चुनावी मैदान में हैं। सोमवार को नाम वापसी के बाद वार्डों में होने वाले चुनाव की स्थिति साफ हो जाएगी। सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
ये हैं नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी-
प्रत्याशी राजनीतिक दल
अफरोज जहां निर्दलीय
संजीव वालिया भाजपा
शशि कुमार वालिया कांग्रेस
तसलीम कमाल निर्दलीय
साजिद सपा
सोनिया वालिया निर्दलीय
फजलुर्रहमान बसपा
सलाउददीन राजा निर्दलीय
फरीद भाकपा
शीला देवी निर्दलीय
मौहम्मद इसरार प्रमुख निर्दलीय
मौहम्मद सलीम आप
इसरार निर्दलीय
अब्दुल वाहिद निर्दलीय