{"_id":"5a04a5c84f1c1b86698ba6ab","slug":"21510254024-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लॉक स्तर पर आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लॉक स्तर पर आंदोलन शुरू
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लॉक स्तर पर आंदोलन शुरू
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक स्तर पर अपना आंदोलन शुरू कर दिया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर चल रहे धरने बुधवार को पुलिस ने समाप्त करा दिया था। संघ की जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन ने आचार संहिता का हवाला देकर उनका धरना समाप्त कराया था। महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि नानौता में ऊषा रानी, देवबंद में पारूल, रामपुर मनिहारान में गीता शर्मा, पुवांरका आरती सैनी के नेतृत्व में आंदोलन जारी है। जिला कोर्डिनेटर नरेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि जिले के पदाधिकारी अलग-अलग परियोजनाओं पर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। रजनी, उषा, संतोष, आंचल, कमलेश, दिव्या, सपना, मधुबाला, रीता, कविता, मंथलेश, कमलेश शर्मा, कमला, प्रमिला, पूजा, नीलम शर्मा आदि मौजूद रही।