{"_id":"59fa19d74f1c1b86698b8d96","slug":"21509562839-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नवंबर को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नवंबर को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे किसान
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। डीएम द्वारा भाकियू का ज्ञापन नहीं लिए जाने के विरोध में यहां भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल के आवास पर हुई बैठक में छह: नवंबर को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
पंचायत में चौधरी जगपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना रेट मात्र दस रुपये बढ़ाया गया है। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ता 27 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्होंने किसानों का ज्ञापन लेने से भी इंकार कर दिया। इसे लेकर किसानों में जबरदस्त रोष है। किसानों की पंचायत में डीएम के इस बर्ताव को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की गई है। कहा कि छह: नवंबर को किसान जिला मुख्यालय पर अपने हक की लड़ाई को लेकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शन में भाग ले। पंचायत में ठा. राजबीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, रमेश कुमार, शिबचरण सिंह, देवेंद्र, तीर्थपाल, हरपाल, बलबीर सिंह, सीता राम, संदीप, प्रदीप आदि रहे।