{"_id":"59cd493f4f1c1bac538b4e08","slug":"21506625855-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ पुलिस पर ईनामी मंसूर की हत्या का आरोप, एसएसपी से मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ पुलिस पर ईनामी मंसूर की हत्या का आरोप, एसएसपी से मिले परिजन
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ पुलिस पर इनामी मंसूर की हत्या का आरोप
सहारनपुर। मेरठ पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर किए गए 25 हजार के ईनामी मंसूर उर्फ मिच्छू के परिजनों को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मेरठ पुलिस पर मंसूर की हत्या का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को इमरान मसूद लगभग डेढ़ बजे मंसूर की मां जुबैदा, ग्राम प्रधान नौशाद खान और गांव के अन्य लोगों को साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मेरठ पुलिस पर मंसूर की हत्या का आरोप लगाया। इमरान मसूद ने कहा कि मंसूर पूरी तरह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसका पिता भीख मांगकर अपने घर का गुजारा करता है। मंसूर का इलाज तक नहीं करवा पा रहा था। पूरे गांव को पता है कि मंसूर मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी हिस्ट्रीशीट बेहट थाने में है। वह पुलिस की निगरानी में था। पांच दिन पहले ही उसका कोर्ट से वारंट आया। पुलिस उसकी हालत देखकर वारंट पर लिखकर ले गई थी। लेकिन मेरठ पुलिस मंगलवार को सुबह 11 बजे उसे घर से उठाकर ले गई और उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने इस मामले में एसएसपी से अपने स्तर से जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह मानवाधिकार और कोर्ट जाएंगे।