फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इस दीवाली सोलर लाइटों से रोशन होगा शहर

इस दीवाली सोलर लाइटों से रोशन होगा शहर

Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
इस दीवाली सोलर लाइटों से रोशन होगा शहर
सहारनपुर। दीवाली से पहले शहर की अनेक इलाके सोलर लाइटों से लैस होंगे। इसके लिए शासन से पैसा रिलीज भी हो चुका है। माना जा रहा है कि सोलर लाइटें लगने के बाद नगर निगम के सिर से बिजली के खर्च का बोझ कम होगा। अधिकारियों की मानें तो हैदराबाद से सामान मंगाया गया है, जो पांच अक्तूबर से पहले सहारनपुर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने शहर में सोलर लाइटें लगवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई थी। यह प्रोजेक्ट चार करोड़ 96 लाख 23 हजार रुपये का है, जिसका टेंडर एक कंपनी के नाम छोड़ा गया था। कंपनी को कुछ पैसा पहले जमा कराना था, जो कंपनी ने नहीं कराया था। इसके बाद नगर निगम शासन में चला गया था। करीब 15 दिन पहले प्रमुख सचिव ने नगर निगम और कंपनी के अधिकारियों को लखनऊ बुलाया था। प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगरायुक्त गौरव वर्मा और कंपनी के अधिकारी शामिल हुए थे। बैठक के अगले दिन नगरायुक्त ने कंपनी को निर्धारित धनराशि दस दिन के भीतर जारी कराने को कहा था। अन्यथा की स्थिति में टेंडर निरस्त करने की चेतावनी दी गई थी। निगम अधिकारियों का कहना है कि कंपनी ने तमाम औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। प्रोजेक्ट के चार करोड़ 96 लाख 23 हजार रुपये में से पहले चरण के काम के लिए दो करोड़ 16 लाख रुपये शासन से जारी हो चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद से सोलर लाइटें और अन्य सामान पांच अक्तूबर से पहले सहारनपुर पहुंच जाएगा, जिसके तुरंत बाद कंपनी काम शुरू कराएगी।
विज्ञापन

नलकूपों पर भी लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र
प्रोजेक्ट के तहत केवल शहर की सड़कें ही सोलर लाइटों से लैस नहीं होंगी, बल्कि पहले चरण में होने वाले काम में तीन नलकूपों को भी इसमें शामिल किया गया है। प्रत्येक महीने नलकूपों पर डीजल का खर्च लाखों रुपये बैठता है। इस खर्च को कम करने के लिए नलकूपों को भी सौर ऊर्जा पर लाने की योजना है। पहले चरण में हकीकतनगर, मातागढ़ और नुमाइश कैंप के नलकूपों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रों को चिह्नित कर रहा निगम
सोलर लाइटें किन मार्गों और क्षेत्रों में लगाई जाएंगी इसके लिए नगर निगम की टीम क्षेत्रों का चयन करने में लगी है। पहले चरण में 90 बड़ी लाइटें आएंगी, जिनको इस तरह से डिवाइड किया जा रहा है कि शहर के अधिकतर हिस्से को सोलर लाइटों से रोशन किया जा सके। शेष दो करोड़ 80 लाख रुपया जब भी जारी होगा उससे और सोलर लाइटें खरीदी जाएंगी। माना जा रहा है कि पूरी कम जारी होने के बाद शहर का करीब 70 फीसदी क्षेत्र सोलर लाइटों से कवर होगा।

जिस कंपनी को टेंडर हुआ था, वही कंपनी काम करेगी। कंपनी हैदराबाद से सामान खरीद रही है, जिसके चार से छह दिन में आ जाने की बात कही गई है। पहले चरण में तीन नलकूपों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगेंगे। इसके अलावा 90 लाइटें शहर में जगह जगह लगाई जाएंगी। उनके लिए जगह चिह्नित की जा रही हैं। दीवाली तक पहले चरण का काम कंपलीट किया जाना है।
- श्यामबिहारी अग्रहरि, प्रभारी, पथ प्रकाश विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed