{"_id":"598dfd674f1c1b316a8b4582","slug":"21502477671-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजित शिक्षामित्रों ने की बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजित शिक्षामित्रों ने की बहाली की मांग
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजित शिक्षामित्रों ने की बहाली की मांग
सहारनपुर। टीईटी उत्तीर्ण समायोजित शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर बहाली की मांग की है। शुक्रवार को हुई समायोजित शिक्षामित्रों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ज्यादातर समायोजित शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण हैं, जो एनसीटीई के नॉर्म्स को पूरा करते हैं। ऐसे शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक से पुन: शिक्षामित्र बनाया जाना न्यायसंगत नहीं है। प्रदेश सरकार को ऐसा रास्ता निकालना चाहिए कि समायोजित शिक्षामित्रों का पद और सम्मान बचे रहे। इसके अलावा टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को नई शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता के आधार पर शामिल कर सहायक अध्यापक बनाया जाए। साथ ही सामान्य शिक्षामित्रों का अनुभव के आधार पर मानदेय बढ़ाने भी मांग की गई। बैठक में नवीन कुमार, नीटू कुमार, सादिक, संदीप, मुकेश, अनुज, अनमोल, अजय कुमार, सत्यपाल, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।