{"_id":"598370274f1c1b98628b46e8","slug":"21501786151-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया चीनी मिल पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया चीनी मिल पर प्रदर्शन
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने किया चीनी मिल पर प्रदर्शन
नागल (सहारनपुर)। गन्ना भुगतान को लेकर क्षेत्र के किसानों ने पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में बजाज शुगर मिल गांगनौली पर प्रदर्शन किया। वर्मा ने कहा कि पिछले पेराई सीजन में सभी चीनी मिलें भारी मुनाफे में रही हैं। इसके बावजूद भी बजाज चीनी मिल ने किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया। उन्होंने प्रशासन तथा चीनी मिल मालिक को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि यदि 15 दिन के अन्दर किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा गन्ना भवन पर प्रदर्शन और घेराव करेगा। इस संबंध में बजाज मिल गांगनौली के मिल उपाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही किसानों का पूरा भुगतान कर दिया जायेगा।
प्रदर्शन में हाफिज मुर्तजा त्यागी, विनोद सैनी, सरदार गुलविंदर सिंह, भूरा त्यागी, राजेंद्र सिंह मान, संजय त्यागी, आदेश त्यागी, राजकुमार, कृष्ण कुमार, संत सिंह, मदन सिंह, अमित कुमार, महबूब हसन, नरेंद्र कुमार, विनय कुमार, सुमित वर्मा, धर्मपाल, रणबीर सिंह, यशबीर आदि किसान मौजूद थे।