{"_id":"5980cd054f1c1b66728b46fc","slug":"21501613317-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध विद्युत कटौती पर भड़के ग्रामीण, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध विद्युत कटौती पर भड़के ग्रामीण, जाम लगाया
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। अंधाधुंध विद्युत कटौती की समस्या से जूझ रहे चार गांवों के ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर समस्या के समाधान की मांग की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों को सड़क पर बैठाकर जाम लगा दिया। बाद में एसडीओ के आश्वासन पर जाम खोला गया।
मंगलवार दोपहर बुड्ढाखेड़ा फीडर से संबद्ध गांवों बुड्ढाखेड़ा, मेघनमजरा, बिस्नोट और बाढ़ीमाजरा के ग्रामीण लखनौती मार्ग स्थित बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने अंधाधुंध कटौती और आए दिन जर्जर तारों के टूटने पर नाराजगी जताते हुए समस्या के समाधान की मांग की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनका गुस्सा भड़क गया और उन्होंने सभी मशीनें बंद कर विद्युत सप्लाई ठप कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बिजलीघर के बाहर जाम लगा दिया। विद्युतकर्मियों को भी सड़क पर बैठा लिया गया। ग्रामीणों को कहना था कि काफी समय से उन्हें मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। विद्युत आपूर्ति चालू होते ही जर्जर तार टूट जाते हैं। इसके चलते पेयजल, सिंचाई और पशुओं के लिए पानी तक की किल्लत हो गई है। उधर, जाम के चलते सड़क पर दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर कोतवाली से एसआई सत्यवीर अत्री और तेजपाल यादव वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण समस्या का समाधान कराए बिना जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एसडीओ रविकुमार वहां पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को तीन दिन के भीतर काम शुरू करने और 15 दिन में समस्या से पूरी तरह निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक घंटे लगाया गया जाम खोल दिया गया। प्रदर्शनकारियों में सन्नी सैनी, ताहिर, पप्पन, अनिल, पवन, शाहरुख, आसिफ, विकास, इदरीश, महमूद, अनुज, रामदास, राकेश, मोनू, नाथी, मुस्तफा, जुल्फान, असगर आदि रहे।