फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिले में डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अनजान

जिले में डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अनजान

Mon, 17 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अनजान
जिले में डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अनजान
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में तेजी से फैले बुखार के बीच अब डेंगू ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग इससे पूरी तरह अनजान बना हुआ है। विभागीय अधिकारी बुखार पर अंकुश लगाने के बजाय केवल कागजी खानापूर्ति में जुटे हुए है।

बरसात के बाद बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बीमारी पर अंकुश लगाने के कोई खास इंतजाम नहीं किए गए है। अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति में जुटे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। विभाग इससे निपटने में ही पूरी तरह असफल साबित हुआ है। इसी बीच अब डेंगू ने दस्तक देकर टेंशन बढ़ा दी है। शहर के एक निजी चिकित्सक द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों के चलते चिकित्सक डेंगू की औपचारिक पुष्टी करने से इंकार कर रहे हैं। बता दें कि विभाग की ओर से डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर निजी चिकित्सकों और पैथोलॉजी संचालकों को दिशा निर्देश दिये गए हैँ। जिसमें कहा गया हैं कि डेंगू, चिकनगुनिया आदि की पुष्टि विभाग की अनुमति के बिना न की जाएं। यही कारण हैं कि अधिकारी अपनी कागजी रिपोर्ट में डेंगू की दस्तक के बाद भी डेंगू के आने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


- डेंगू को लेकर गाइड लाइन जारी है और चिकित्सक उसी गाइड लाइन पर काम करते हैं।
डा. रविंद्र राणा, अध्यक्ष, आईएमए

- जिले में बरसात के बाद वायरल बुखार के मरीजों की संख्या जरूर बढ़ी है। डेंगू जैसे बुखार का जिले में कोई मरीज नहीं है।
- डा. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed