फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   205 candidates reached counseling for teacher recruitment

शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग में पहुंचे 205 अभ्यर्थी

Thu, 15 Oct 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
205 candidates reached counseling for teacher recruitment
नुमाइशकैंप स्थित यूआरसी में काउंसलिंग के लिये पहुंचे शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश में चल रही 69हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत सहारनपुर में बुधवार को काउंसिलिंग हुई। पहले दिन महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

काउंसिलिंग सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चली। अभ्यर्थी सुबह नौ बजे से ही यूआरसी पहुंचना शुरू हो गए। इस दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र के साथ आवेदन के रजिस्ट्रेशन व फीस जमा करने के साक्ष्य जमा किए गए। पहले दिन 220 महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिनमें से 205 अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसिलिंग में बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 257 पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। बुधवार को गैरहाजिर रहे अभ्यर्थी भी बृहस्पतिवार को शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
बीएसए ने काउंसिलिंग में पहुंचने वालों को मास्क लगाकर आने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। मगर काउंसिलिंग के दौरान यूआरसी परिसर में अभ्यर्थियों ने सोशल डिस्टेंसिंग तार तार कर दी।

नुमाइशकैंप स्थित यूआरसी में काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंश का मजाक उडाते  शिक्षक

नुमाइशकैंप स्थित यूआरसी में काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंश का मजाक उडाते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

नुमाइशकैंप स्थित यूआरसी में काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंश का मजाक उडाते  शिक्षक

नुमाइशकैंप स्थित यूआरसी में काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंश का मजाक उडाते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed