{"_id":"5c79783ebdec224ba94b8099","slug":"201551464510-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक शौचालय का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक शौचालय का किया लोकार्पण
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका सरसावा में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया। पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा ने फीता काटकर शौचालय को जनता को समर्पित किया।
शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित टेंपो स्टैंड के समीप वार्ड-2 में करीब पांच लाख रुपये की लागत से तैयार पिंक शौचालय उद्घाटन हुआ। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये की लागत से तैयार इस शौचालय में आधुनिक टॉयलेट शीट लगाई गई है। ये सारी सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है तथा केवल महिलाओं के प्रयोग के लिए निर्मित किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के मानकों के अनुसार शौचालयों के साथ एक बेबी केयर रूम भी बनाया गया है। जहां महिलाएं नवजातों को स्तनपान करा सकती है।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शौचालय की सफाई व्यवस्था नगर पालिका के माध्यम से नियमित रूप से कराई जाएगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का उद्देश्य साफ है। सरकार प्रदेश के नागरिकों के साथ समान कार्यशैली अपना रही है तथा प्रदेश के निवासियों का जीवनस्तर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन की जिला कोआर्डिनेटर जसलीन कौर सभासद अनुज काम्बोज, संजय वधवा, देशबंधु शर्मा, विजय दावड़ा, कुलदीप, मोनू धीमान, गौरव पुहाल मौजूद रहे।