{"_id":"5c12aed842c7925d1754ca95","slug":"201544728280-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, व्यस्त हैं, थाना पर बाद में आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, व्यस्त हैं, थाना पर बाद में आइए
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। साहब व्यस्त हैं, कुछ काम की बात कर रहे हैं, अभी वे नहीं मिल सकते, कोई शिकायत है तो बाद में थाना पर आना, शिकायत सुन ली जाएगी।
चाहे प्रदेश के मुखिया फरियादियों की तत्काल सुनवाई के निर्देश दें, या फिर पुलिस के आला अधिकारी फरियादियों को समस्याओं को तरजीह देने की बात कहें, लेकिन थाने पर तैनात अधिकारियों तक ये निर्देश पहुंचते-पहुंचते महत्वहीन हो जाते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर सदर कोतवाली में अधिकारी धूप में कुर्सी डालकर बैठे रहे और फरियादियों को रोक दिया गया। किसी भी फरियादी के थाना परिसर में पहुंचते ही पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी ने बाहर आकर रोक दिया। यहां तक कि पेपर मिल रोड से झगड़ा का मामला लेकर पहुंचे फरियादियों से कह दिया गया कि साहब अभी व्यस्त हैं। अभी किसी से बात नहीं करेंगे। साहब से बात करनी है तो बाद में आना। अभी थाना आने पर कोई सुनवाई नहीं होगी। पुलिस कर्मियों द्वारा रोके जाने के बाद फरियादी काफी समय तक कोतवाली के बाहर खड़े होकर साहब के फ्री होने का इंतजार करते रहे। जबकि कुछ फरियादी इंतजार करने के बाद सीओ, एसपी सिटी एवं एसएसपी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंच गए।
------------
- चौकी प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बात कर रहे थे
सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर वह चौकी प्रभारियों के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात कर रहे थे, इसलिए उन्होंने पहरे पर तैनात कर्मचारी को सभी को रोक देने के निर्देश दिए थे। लेकिन यह कुछ ही देर के लिए निर्देश थे। उसके बाद सभी फरियादियों की सुनवाई की गई थी।