फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। ठेका व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे में मांग नहीं माने जाने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
मंगलवार को नगरायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष राहुल बहौत ने कहा कि कि नगर निगम ने शहर में सफाई के लिए गोल ठेके दिए हैं। इसके तहत वार्ड स्तर पर साल भर की सफाई के लिए रकम खोल दी जाती है। इसमें ठेकेदार को सफाई करानी होती है। ठेकेदार सफाई कर्मचारियों की संख्या कम कर पैसे बचा रहे हैं। इसके चलते कम कर्मचारियों पर अधिक काम का बोझ बढ़ रहा है। चेतावनी दी गई कि संगठन कर्मचारियों का यह शोषण सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सफाई कर्मचारियों को काम नहीं दिया जाएगा तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में सुनील, सोनू, जोनी, जोगेंद्र सिंह, सचिन, भारत, मुनेश, अमित आदि शामिल रहे। उधर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गोल ठेका व्यवस्था को खत्म कर नई व्यवस्था अपनाने की तैयारी चल रही है, जिससे सफाई कर्मचारियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed