फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर पुलिस लाइन प्रदेश की आदर्श पुलिस लाइन बनेगी

सहारनपुर पुलिस लाइन प्रदेश की आदर्श पुलिस लाइन बनेगी

Tue, 20 Nov 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस लाइन प्रदेश की आदर्श पुलिस लाइन बनेगी
सहारनपुर पुलिस लाइन प्रदेश की आदर्श पुलिस लाइन बनेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। पुलिस महानिरीक्षक (आवास एवं कल्याण) नवनीत सिकेरा ने कहा है कि सहारनपुर पुलिस लाइन प्रदेश की नंबर एक पुलिस लाइन है। स्वच्छता के मामले में भी आसपास की पुलिस लाइनों में सबसे अच्छी है। पुलिस लाइनों में व्यवस्था के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे विभाग के सिपाहियों को अच्छी एवं आधुनिक सुविधा प्रदान की जा सके। पुलिसकर्मी तनाव मुक्त हों और लोगों से उनका व्यवहार अच्छा रहे।
आईजी आवास कल्याण नवनीत सिकेरा सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब तक जितनी भी पुलिस लाइन देखी है उनमें सहारनपुर पुलिस लाइन नंबर एक है। पुलिस लाइन के सुधार में उन्होंने तत्कालीन सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार के प्रयास की तारीफ की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग के सिपाही को अच्छी सुविधा मिले, अच्छी व्यवस्था मिले। सिपाही हमारे समाज की और विभाग की सबसे मजबूत कड़ी है। उनके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में जो रंगरूट आते थे, वह शैक्षिक स्तर से उतने योग्य नहीं होते थे, लेकिन अब जो रंगरूट आ रहे हैं वह एमए, बीए, एलएलबी और इंजीनियरिंग तक के छात्र हैं। उनका सोचने का तरीका भी अलग है। उनके सोचने का तरीका काफी आधुनिक है। सभी आधुनिक संसाधन प्रयोग करते हैं। तो उनको आधुनिक सुविधाएं देकर पुलिस की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मुद्दा है कि सभी लोग साफ सुथरी जगह पर रहें। पुलिस कर्मियों में तनाव कम हो, पुलिस का लोगों के साथ व्यवहार अच्छा हो। पुलिसकर्मियों को अच्छी सुविधाएं दी जाएं। उनका सोने की, नहाने की, शौचालय की व्यवस्था अच्छी हो। पुलिसकर्मी साफ सुथरी जगह पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
- जिम्मेदारी से काम करें पुलिसकर्मी
उन्होंने कहा कि पुलिस के कुछ लोगों की गलती से पुलिस की बदनामी होती है। इसलिए कोशिश करें कि गलती न हो। पुलिस विभाग जनता की सेवा के लिए बना है। उनकी रोजी रोटी जनता द्वारा दिए गए टैक्स से चलती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि पूरे दम खम से लोगों की सेवा करें। आईजी नवनीत सिकेरा ने कहा कि पुलिसकर्मी सबसे अधिक काम करते हैं। उनसे अधिक काम कोई नहीं करता। इतना काम करने के बाद अगर एक व्यक्ति से साथ भी गलत व्यवहार कर दिया तो उनके अच्छे काम पर पानी फिर जाता है। पुलिसकर्मियों का व्यवहार अच्छा करने के लिए जरूरी है कि उनका मानसिक तनाव कम किया जाए।
-------------
-- स्वच्छ भारत अभियान में पुलिस क्यों पीछे रहे
आईजी नवनीत सिकेरा ने कहा कि उनका निरीक्षण पुलिस लाइन में स्वच्छता को लेकर है। स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है तो पुलिस पीछे क्यों रहे, कोशिश कर रहे हैं कि पुलिस विभाग स्वच्छता अभियान में अन्य सभी से एक कदम आगे रहे।

----------
-- जाले लगे होने एवं कूड़ेदान कम रखने पर जताई नाराजगी
आईजी नवनीत सिकेरा में निर्माणाधीन बैरकों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों से जानकार ली। उन्होंने लाइन में स्थित बैरकों, मेस एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में कूड़ेदानों की कमी होने एवं बैरक में जाले लगे होने पर नाराजगी जताई तथा पुलिस लाइन को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ मुकेश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed