फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खनन से भरी चार ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी

खनन से भरी चार ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी

Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खनन से भरी चार ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी
खनन से भरी चार ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर की हथिनी कुंड बैराज चौकी पुलिस ने रविवार की रात यमुना नदी के कस्बा गढ़ घाट से अवैध खनिज से भरी चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया, हालांकि उनके चालक एवं अवैध खनन करने वाले लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार आधी रात के लगभग हथिनी कुंड बैराज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि माफियाओं द्वारा यमुना नदी के कस्बा गढ़ घाट पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन कराया जा रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो खनन कर रहे लोग और वहां खड़े वाहनों के चालक मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर मिले खनिज (पत्थर) से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे में ले लिया और चौकी पर ले आए। थाना मिर्जापुर प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई सभी ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

खूब किया जा रहा अवैध खनन
प्रतिबंध के बावजूद यमुना नदी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। हालांकि पुलिस और खान अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि रविवार रात सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां खनन होता हुआ पकड़ा गया। थाना प्रभारी के अनुसार अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed