{"_id":"5bd8ab7dbdec221c33788b2a","slug":"201540926333-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने उपसा, एपको व पीडल्ब्यूडी अधिकारियों के पेंच कसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने उपसा, एपको व पीडल्ब्यूडी अधिकारियों के पेंच कसे
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण अधूरा मिलने पर उपसा, एपको व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के पेंच कसे
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे सड़क व नालों का निर्माण पूरा करने की बजाए टोल टेक्स वसूले जाने तथा अतिक्रमण नहीं हटवाने की शिकायत पर एसडीएम ने मंगलवार को उपसा, एपको और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उन्हें अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए है।
हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच समेत अन्य संगठनों ने अनेकों बार एसडीएम को ज्ञापन देकर फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटवाने और टोल टैक्स में क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाने की मांग करते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की थी। स्वाभिमान संघर्ष समिति ने उक्त समस्या का निस्तारण नहीं होने पर 13 नवंबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। मंगलवार को एसडीएम ऋतु पूनिया सड़कके निरीक्षण करने के लिए फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। उन्होंने मौके पर ही उपसा, एपको व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों बुलाकर उनसे निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने कार्य पूरा करने के लिए एसडीएम से 10 दिन का समय मांगा है। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण दौरान उन्हें फ्लाईओवर के नीचे नालों, सड़कों का कार्य अधूरा मिला है। चारों ओर अतिक्रमण पसरा हुआ है। जिसको हटाए बिना ही कंपनी ने टोल टेक्स वसूलना शुरू कर दिया। क्षेत्रवासियों की इस समस्या को देखते हुए वह रिपोर्ट बनाकर डीएम के माध्यम से शासन को भेजेंगी। जिसमें हवाला दिया जाएगा कि जिस प्रकार मेरठ के टोल सिवाया पर लोकल वाहन चालकों को टेक्स में 25 प्रतिशत की छूट मिली हुई है, उसी प्रकार देवबंद के लोगों को भी टोल टेक्स में छूट दी जानी चाहिए। इस दौरान विकास त्यागी, चौधरी ओमपाल सिंह, सिकंदर अली, पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे।