{"_id":"5bb3c3bf867a557f6918035c","slug":"201538507711-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज का धरना
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज का धरना
बेहट (सहारनपुर)। छेड़छाड़ की पीड़िता वाल्मीकि समाज की छात्रा के परिजनों को अपमानित करने, गोली मारने एवं गर्दन उतारने की धमकी देने के मामले में मंगलवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरना दिया। समाज के विभिन्न संगठनों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया और कोतवाल एवं उनके सहयोगी इंस्पेक्टर को बर्खास्त किए जाने की मांग की। चेतावनी दी गई कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
वाल्मीकि मंदिर परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार बिरला ने कहा कि सोमवार को वाल्मीकि समाज की एक नाबालिग छात्रा के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की। इस मामले में कोतवाल ने ठोस कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित परिवार को ही धमकाना शुरू कर दिया। कोतवाल और उनके सहयोगी इंस्पेक्टर ने पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता की। पीड़ितों को गोली मारने एवं गर्दन उतारने तक की धमकी दी। उन्होंने कहा कि जब तक बाल्मीकि समाज और पीड़ित परिवार को अपमानित करने वाले कोतवाल एवं इंस्पेक्टर को बर्खास्त नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। यदि पुलिस प्रशासन ने पीड़ित समाज को न्याय नहीं दिया, तो जनपद स्तर पर भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरने पर पहुंचे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा भी आंदोलन को समर्थन दिया गया। प्रांतीय प्रभारी वीर ओपी कल्याण एवं मंडल अध्यक्ष वीर सोनू बिरला एडवोकेट ने कहा कि अपमान पर वाल्मीकि समाज चुप नहीं बैठेगा। धरना स्थल पर जिला वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष बृजमोहन सूद, दीपक एडवोकेट, फूलचंद नेता, रोहित कांगड़ा, रघुवीर चंदेल, रमेश बिरला बृजमोहन चनाकिया, सुलेखचंद, बल्लीराम, फोनीराम, सोनू आजाद, सोनू बिरला, चौधरी तिलकराज, भारत राज, विनोद घावरी, चेतन चनयाणा, अमरीश चौटाला, ईश्वरचंद, शेखर, राजकुमार कांगड़ा आदि मौजूद रहे।
उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की जो घटना हुई है, उससे कहीं ज्यादा उन्हें पुलिस ने अपमानित किया है। उनकी मदद करने के बजाय कोतवाल उल्टे उन्हें गोली मारने और गर्दन उतारने की धमकी देता है। अब उनकी लड़ाई कोतवाल के खिलाफ है। वह आखिरी सांस तक अपने समाज के साथ कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लड़ेंगे। - पीड़ित छात्रा के पिता
विज्ञापन
बुधवार को पूरा वाल्मीकि समाज डीएम और एसएसपी से मिलेगा। यदि इसके बाद भी कोतवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो पूरे जनपद की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। अब उनकी लड़ाई आर पार की होगी। - राजकुमार बिरला, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन।
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि सफाईकर्मी हड़ताल खत्म कर काम पर वापस आ जाए। उनका कहना कि वह विरोध करते रहे, लेकिन कस्बे की सफाई व्यवस्था को सुचारु रखे।
- अब्दुल रहमान उर्फ शालू, नगर पंचायत अध्यक्ष बेहट।