{"_id":"5ba3ed1c867a55013a6c4ede","slug":"201537469724-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटी रोड कालोनी में जेसीबी से ध्वस्त किया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटी रोड कालोनी में जेसीबी से ध्वस्त किया अवैध निर्माण
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। विकास प्राधिकरण और नगर पालिका की टीम ने बृहस्पतिवार को कुटी रोड पर एक कालोनी में बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। जिसके चलते आसपास मकान बनाकर रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार और विकास प्राधिकरण के जेई विपिन कुमार बृहस्पतिवार को एसडीएम ऋतु पुनिया के निर्देश पर टीम और पुलिस बल के साथ कुटी रोड पर स्थित फुरकान कालोनी में पहुंचे। जहां उन्होंने बिना नक्शा पास कराए किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कालोनी में बनी चारदीवारी और सीसी सड़क को महाबली ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस दौरान फुरकान कालोनी में मकान बनाकर रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं भारी पुलिस बल को देख कालोनी काटने वाले लोगों की विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। इस दौरान अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण को किसी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। साथ ही कहा कि अवैध रुप से कालोनियां काटने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं।