{"_id":"5b902312867a557f60165e5a","slug":"201536172818-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के कुंड में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी के कुंड में डूबने से किशोर की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी के कुंड में डूबने से किशोर की मौत
बेहट (सहारनपुर)। जसमोर गांव के पास बरसाती नदी में बने गहरे कुंड में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। साथ में नदी की तरफ गए बच्चों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला।
हादसा करीब 4 बजे हुआ। जसमोर गांव निवासी पिंकू का 14 वर्षीय बेटा प्रियांशु बच्चों के साथ बरसाती नदी की तरफ नदी में बने कुंड में भरे पानी में नहाने के लिए गया था। नदी की ढांग से जैसे ही प्रियांशु ने कुंड में भरे पानी में छलांग लगाई, तो वह गहराई अधिक होने के कारण पानी के अंदर ही रह गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो साथ में मौजूद बच्चे दौड़ते हुए गांव में पहुंचे और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पानी के अंदर से प्रियांशु को मृत हालत में बाहर निकाला। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले आए। मासूम बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।