{"_id":"5b75ca5e42c7920cd46c2c14","slug":"201534446174-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर पॉलिथीन जब्त की, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर पॉलिथीन जब्त की, जुर्माना वसूला
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अभियान चलाकर पॉलिथीन जब्त की, जुर्माना वसूला
नकुड़ (सहारनपुर)। तहसीलदार परमानंद झा ने लेखपालों और नगर पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर नगर में छापेमारी अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किया। इक ेसाथ ही 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। तहसीलदार ने भविष्य में पॉलिथीन का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
बृहस्पतिवार को तहसीलदार परमानंद झा ने पालिका कर्मचारियों और पुलिस को साथ लेकर नगर के बाजारों में पॉलीथिन छापेमारी अभियान चलाया। तहसीलदार ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन पाये जाने पर नौ सब्जी और फल विक्रेताओं से एक-एक हजार तथा एक दुकानदार से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। तहसीलदार परमानन्द झा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की ।इस दौरान नगरपालिका लिपिक सुशील सैनी, आशीष शर्मा, अंकुर लेखपाल, यशपाल लेखपाल सहित कई पुलिसकर्मी साथ रहे।