{"_id":"5b68986e4f1c1b31388b5087","slug":"201533581422-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम एफ ने किया बालिका गृह का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम एफ ने किया बालिका गृह का औचक निरीक्षण
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम एफ ने बालिका गृह का किया औचक निरीक्षण
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने सोमवार को जनता रोड स्थित बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। बालिका गृह के दो कमरों में पानी टपकने से सीलन थी। वहां के अभिलेख भी अपडेट नहीं पाए गए। स्टाफ रजिस्टर भी पूरा नहीं था। किचन में गंदगी पाई गई। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए एडीएम एफ ने संचालक को पाई गई कमियों को जल्द ही दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं के रहन सहन और भोजन आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान तहसीलदार सदर प्रीति सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो