फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुजफ्फरनगर और शामली में डाला पुलिस ने डेरा, कई हिरासत में

मुजफ्फरनगर और शामली में डाला पुलिस ने डेरा, कई हिरासत में

Tue, 07 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर और शामली में डाला पुलिस ने डेरा, कई हिरासत में
बड़गांव (सहारनपुर)। बड़गांव के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल प्रबंधक हत्याकांड में पुलिस अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है। पुलिस की टीमों ने शामली तथा मुजफ्फरनगर में डेरा डाल लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। लेकिन अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात हुई स्कूल प्रबंधक सुभाष की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस 48 घंटे बाद भी खाली हाथ ही रही। हालांकि पुलिस अहम सुबूत मिलने का दावा कर रही है। पुलिस की टीमों ने मुजफ्फरनगर और शामली में डेरा डाल रखा है। सर्विलांस की टीम मोबाइल कॉल डिटेल को लेकर अलग से पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमों ने मुजफ्फरनगर और शामली से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी तक पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस को आशंका है कि घटना में शामिल बदमाश शामली अथवा मुजफ्फरनगर के ही हो सकते हैं तो वारदात को अंजाम देकर फिरौती की मांग करते हुए जड़ौदा पांडा के जंगल से होते हुए शामली जिले के गांव उमरपुर के रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि पुलिस अपना पूरा प्रयास कर रही है। कई टीमें इसमें लगी हुईं हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिन पर पुलिस काम कर रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बड़गांव पहुंचेंगे जिले भर के स्कूल संचालक
बडग़ांव। चार दिन बीत जाने के बाद भी स्कूल प्रबंधक सुभाष हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से लोगों के साथ शिक्षकों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। मंगलवार को शिक्षक नेताओं के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से बड़गांव पहुंचने की अपील की गई है। जिले भर के शिक्षक एवं स्कूल संचालक आदर्श इंटर कालेज में जुटेंगे। वहां शोकसभा कर मृतक को श्रद्धांजलि देंगे। बाद में हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर एक ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को देंगे। इसके साथ ही हत्याकांड का खुलासा न होने को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। सभी को मोबाइल के जरिए मेसेज किए गए हैं। जिसमें दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा का समय दिया गया है। इसमें जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, सदस्य नगर कार्यकारिणी, तहसील, ब्लॉक के पदाधिकारी, शिक्षक एवं प्रधानाचार्य शामिल होंगे। इसका आह्वान डाक्टर सुशील पुंडीर, अनिल शर्मा, नेत्रपाल सिंह चौहान, हरिपाल सिंह, अभ्भन सिंह, रविंद्र पंवार, जवाहर सिंह यादव, अजब सिंह पुंडीर, डाक्टर सादाराम, बृजेश पुंडीर, बृज मोहन द्विवेदी, भंवर सिंह ने किया है। दीपांशु डिग्री कालेज के चेयरपर्सन रणदीप सिंह पुंडीर ने भी पैरामाउंट पब्लिक स्कूल प्रबंधक की हत्या पर शोक जताकर पुलिस प्रशासन से शीघ्र ही खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed