{"_id":"5b5cc6514f1c1b52748b773f","slug":"201532806737-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघरों में भरा पानी, बती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघरों में भरा पानी, बती रही गुल
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजलीघरों में भरा पानी, बत्ती रही गुल
सहारनपुर। जिले में बारिश से बिजलीघर भी जलमग्न हो गए। करीब 70 विद्युत सब स्टेशनों में पानी भर गया। इसके साथ ही छतों से भी पानी टपकने के कारण हादसे के डर से विद्युत निगम के अधिकारियों को सप्लाई बंद करानी पड़ी। इस कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही हैं।
शहर और देहात क्षेत्रों की बिजली गुल रही। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता जीसी झा के मुताबिक देहात क्षेत्र में 50 और शहर में 20 बिजली घरों में बरसात का पानी भर गया है। जर्जर हालत में हो चुके बिजली घरों की छतों से भी पानी टपक रहा है। जिससे वहां रखे के बिजली के उपकरण से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक देहात और शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए जब बारिश रुकी तो अधिकारियों ने बिजलीघरों से पानी निकलवाना शुरू करा दिया। इसके साथ ही बिजलीघरों की छतों से तिरपाल से ढका जा रहा है ताकि बारिश में पानी न टपके और विद्युत आपूर्ति पर भी कोई असर न पड़े।