फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दलित समाज के लोगों ने दिया धरना, छेडछाड़ के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

दलित समाज के लोगों ने दिया धरना, छेडछाड़ के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
दलित समाज के लोगों ने दिया धरना, छेडछाड़ के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
देवबंद (सहारनपुर)। दलित युवतियों के साथ छेड़छाड़ किए जाने तथा विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में राम्मुुपुर गांव के दलितों ने एसडीएम कार्यालय पर धरना देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे दलित समाज के लोगों का आरोप है कि 18 जुलाई को समाज की दो युवतियां स्कूल जा रही थीं। इस दौरान गांव के चार युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक वहां से भाग खड़े हुए, लेकिन 20 जुलाई की शाम जब दोनों युवतियां कूड़ा डालने के लिए जा रही थीं तो उक्त युवकों ने उन्हें दबोच लिया तथा खींचकर ईख के खेत में ले गए जहां उन्होंने उनके साथ दुराचार करने की कोशिश की थी। लेकिन वह किसी तरह उनके चुंगल से छुटकर घर पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम बताया। लोगों का आरोप है कि परिजनों से शिकायत करने से गुस्साए युवक रात्रि के समय घर में घुस गए तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ करने लगे। सूचना पर पहुंची डायल-100 के पुलिसकर्मियों ने उनकी जान बचाई। उन्होंने एसडीएम और सीओ से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। धरना देने वालों में लक्ष्मी, अमरजीत सिंह, फूल सिंह, सचिन कुमार, हरजीत, मोहित कुमार, रोहन कुमार, प्रीतम कुमार, सुभाष, अजय कुमार, श्याम सिंह, मिथुन और धारा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पति-पत्नी के साथ मारपीट, दंपति के खिलाफ दी तहरीर
देवबंद। लखनौती गांव में रंजिश के चलते महिला समेत दो लोगों ने घर में घुसकर महिला और उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनौती गांव निवासी बबीता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि जेठ जिठानी उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश के चलते सोमवार की शाम तीन बजे जेठ और जिठानी घर में घुस गए तथा गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट करनी शुरु कर दी। आरोप है कि उन्होंने उसका गला दबाने का प्रयास भी किया। बबीता के मुताबिक शाम को घर आए पति छोटा को जब उसने इसके बारे में बताया तो वह उक्त लोगों के पास शिकायत लेकर गया। जहां उन्होंने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed