फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हाईवे पर लटके जर्जर विद्युत तारों को फौरन बदले विभाग, ज्ञापन सौंपा

हाईवे पर लटके जर्जर विद्युत तारों को फौरन बदले विभाग, ज्ञापन सौंपा

Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लटके जर्जर विद्युत तारों को फौरन बदले विभाग, ज्ञापन सौंपा
देवबंद (सहारनपुर)। करीब एक सप्ताह बाद आरंभ होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

एक्सईएन अनिल कुमार गग को प्रेषित मांग पत्र में कहा गया कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे 59 पर विद्युत तारों को सही करवाया जाए। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास पुल के नीचे कई जगह जर्जर तार सड़क पर काफी नीचे तक लटके हुए हैं। जिनसे कोई भी बड़ा हादसा होने की संभावना है। भाजपा नेता नितिन गुप्ता, डा. महेंद्र सैनी व विपिन भारतीय ने बताया कि कुछ ही दिनों में कांवड़ यात्रा आरंभ हो जाएगी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए वाहनों पर सवार होकर सड़क से गुजरते हैं। इसलिए जनहित की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जर्जर तारों को फौरन बदला जाए ताकि कोई हादसा न हो सके। ज्ञापन देने वालों में अरविंद बंसल, आदित्य गर्ग, वैभव अग्रवाल, अंगद गुप्ता, राजबीर आदि रहे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक अपर बेसिक शिक्षा सचिव से मिले
देवबंद। सेवानिवृत्त शिक्षित कल्याण परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मांगों के संबंध में अपर बेसिक शिक्षा सचिव डा. प्रभात कुमार से मुलाकात की। अध्यक्ष अमर सिंह चौहान के साथ पहुंचे सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बताया कि 18 जुलाई 2012 के शासनादेश में वेतन से पेंशन का पुनरीक्षण होना है। लेकिन प्रदेश के कुछ लेखाधिकारी, बेसिक अधिकारी इस शासनादेश का पुनरीक्षण करने में तोड़ मरोड़ कर रहे हैं। आरोप लगाया कि लेखाधिकारी प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक को चपरासी वाला देने पर आतुर हैं जो उन्हें मंजूर नहीं है। अपर बेसिक शिक्षा सचिव डा. प्रभात कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को उनका बनता ग्रेड पे देने का आश्वासन दिलाया है। प्रतिनिधिमंडल में रूपराम, जनेश्वर प्रसाद, सुदामा सिंह, ध्यान ंसिंह नागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed