{"_id":"5b4f8e754f1c1b6e118b4634","slug":"201531940469-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ता लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ता लामबंद
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थप्पड़ प्रकरण के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक बार फिर महानगर अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए। इस बार कार्यकर्ताओं में गुपचुप तरीके से भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद के लिए नाम भेजने का लेकर गुस्सा हैं। मामले की शिकायत सांसद और मेयर से की गई है।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संचित अरोड़ा, दीपक रहेजा और विवेक कौशिक आदि ने सांसद राघव लखनपाल शर्मा व मेयर संजीव वालिया से मिलकर भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा पर बिना कोर कमेटी की सहमति के युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद के लिए नाम भेजने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सांसद और मेयर से कोर कमेटी की सहमति से अध्यक्ष पद के लिए नाम भेजे जाने की मांग की।
बता दें कि तीन माह पूर्व आईएमए भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेत्री द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के बाद कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए थे। अब युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में गुपचुप तरीके से नाम भेजने को लेकर गुस्सा है।
विज्ञापन
-----------------------------------------
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद के लिए कोर कमेटी की सहमति से जो नाम पहले भेजे गए थे, उन्हीं नामों को पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार दोबारा भेजा गया। पार्टी के निर्देश हैं कि सक्रिय कार्यकर्ताओं के ही नाम भेजे जाएं। कुछ निष्क्रिय कार्यकर्ता अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। यह लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं कर रहे हैं। ----------------अमित गगनेजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष
-----------------------------
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनसे मिले थे। उनका कहना था कि वह भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। उनके नामों को नजर अंदाज न किया जाए। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार ही युवा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाया जाएगा। -------संजीव वालिया, मेयर