{"_id":"5b4e3aad4f1c1b58488b5624","slug":"201531853485-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद स्टेशन पर चार घंटे खड़ी रही सुपरफास्ट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद स्टेशन पर चार घंटे खड़ी रही सुपरफास्ट ट्रेन
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद स्टेशन पर चार घंटे खड़ी रही सुपरफास्ट ट्रेन
देवबंद (सहारनपुर)। ओएचई वायर टूटने से सोमवार की रात नई दिल्ली से चलकर जालंधर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन करीब चार घंटे देवबंद स्टेशन पर खड़ी रही। रात डेढ़ बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन को जालंधर के लिए रवाना किया गया।
करीब छह माह के ब्रेक के बाद नई दिल्ली-जालंधर अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 16 जुलाई से पुन: आरंभ हुई थी। नई दिल्ली से वापसी में उक्त ट्रेन संख्या 14681 अप जालंधर जा रही थी। इस ट्रेन का देवबंद पहुंचने का समय करीब 5.15 बजे का है। लेकिन ट्रेन सोमवार की रात करीब 9.45 बजे जैसे ही देवबंद स्टेशन से करीब 300 मीटर पहले शुगर मिल फाटक के समीप पहुंची तो अचानक बिजली की वायर टूट गई। जिससे ट्रेन के पहिये जाम हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी। रात करीब 11.30 बजे सहारनपुर से मेंटीनेंस विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंचे तथा मरम्मत कार्य में जुट गए। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि रात करीब 1.10 बजे वायर की मरम्मत का कार्य पूर्ण किया गया। जिसके बाद 1.27 बजे ट्रेन को स्टेशन पर लाकर जालंधर के लिए रवाना किया गया। वहीं, हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को बामनहेड़ी, डीएमयू को रोहाना तथा फ्रंटियर मेल को मुजफ्फरनगर स्टेशनों पर रोकना पड़ा। जिसके चलते यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा है।