{"_id":"5b48f2e24f1c1b48748b4777","slug":"201531507426-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा कालोनी में खंडहर भवन का कमरा भरभराकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा कालोनी में खंडहर भवन का कमरा भरभराकर गिरा
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय पायलट वर्कशाप की बिल्डिंग के पीछे स्थित खंडहर में तब्दील हो चुका होमगार्ड दफ्तर का एक कमरा शुक्रवार को बूंदाबांदी के बीच भरभराकर ढह गया। जिसमें वहां से गुजर रहे कई बच्चे बाल-बाल बच गए।
रेलवे स्टेशन के समीप स्थित इंदिरा कालोनी में जिला उद्योग केंद्र की जगह पर एक भवन बना है। जो इन दिनों खंडहर में तब्दील हो चुका है। चार-पांच कमरों के इस भवन में एक कमरे में होमगार्ड का दफ्तर पर चलाया जा रहा है। शुक्रवार को दिनभर बूंदाबांदी चलती रही। जिससे भवन का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि कुछ मिनट पहले ही वहां से कई बच्चे खेलते समय गुजरे थे। वरना जानी नुकसान हो सकता था। इंदिरा कालोनी निवासी शंकर, भूरा, लखमीचंद, रिंकू, सचिन, राकेश, बबलू व पिरथी आदि ने बताया कि चार-पांच कमरों का यह भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में है। सुबह से लेकर देर रात्रि तक लोगों का इसके समीप से गुजरना बना रहता है। जिससे लोगों को इसके पास से गुजरते हुए भी डर लगता है। प्रशासन से पहले भी भवन को गिराने की मांग की जा चुकी है लेकिन शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। उन्होंने प्रशासन से खंडहर भवन को शीघ्र गिराने की मांग की है।